Skip to main content

इदन्नम (मैत्रेयी पुष्पा)

इदन्नमम' ग्रामीण परिवेश की पृष्ठभूमि पर रची गई एक सशक्त रचना है जिसमे मैत्रयी पुष्पा ने आंचलिकता का समावेश कर अपनी सृजनशीलता का अत्यधिक सधा हुआ प्रयोग किया है ।
‌इदन्नमम में लेखिका ने न केवल गांव की सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक समस्याओं को उठाया है, बल्कि स्त्री चेतना की मौलिक अभिव्यक्ति करने का प्रयास भी किया है । उपन्यास बुंदेलखंड के गाँवों में केंद्रित है जहां की जटिल भौगोलिक परिस्थितियों में खेतिहरों की दशा बहुत ही दयनीय है। साथ ही अवैध खनन माफियाओं के शोषण ने वहां के लोगों का जीवन और भी दुष्कर बना दिया है।
‌इदन्नमम तीन पीढ़ियों की औरतों के द्वंद को सूक्ष्मता के साथ प्रकट करता है । बऊ, प्रेम और मन्दा क्रमशः दादी, बहु और पोती की भूमिका में में उपस्थित संघर्षरत स्त्रियां हैं जो विभिन्न परिस्थितियों में अलग-अलग संकटो से गुजरते हुए नारी जीवन की चुनौतियों को गंभीरता के साथ प्रस्तुत करतीं हैं। कई सहायक पात्र हैं जो कहानी के समानांतर अत्यंत सशक्त वातावरण तैयार करते हैं।
मन्दा उपन्यास की प्रमुख पात्र है, उसने विषमताओं से भरा जीवन देखा है। माता-पिता के स्नेह के अभाव और अनुभवी बऊ के मातृत्व में पली मन्दा का व्यक्तित्व जितना कोमल है उतना ही निर्भीक और साहसी भी है। वह अपने अधिकारों के प्रति सचेत है और गाँव में होने वाले अपराधों के विरोध में आवाज उठाती है।
मन्दा गाँव वालों को उनके राजनीतिक अधिकारों के प्रति भी जागरूक करती है और इस प्रकार समाज की सेवा में आहुति देती है।

Comments

Popular posts from this blog

पिता की याद में

बचपन की ज्यादातर स्मृतियों का धूमिल होना नियत है। निर्ममतापूर्वक कुछ स्मृतियाँ हमसे हाथ छुड़ा कर सदा के लिए विदा ले लेतीं हैं। मेरी माता का निधन मेरे जीवन में एक ऐसी अनिर्वचनीय घटना है जिसका ठीक-ठीक अर्थ मैं आज तक समझ नही पाया हूँ। यह त्रासदी तब घटित हुई जब मेरी आयु मात्र तीन वर्ष की थी। मुझे अपनी माता का चेहरा बिल्कुल याद नही लेकिन फिर भी अपने जीवन के ममता भरे उन तीन सालों में अर्जित एक स्मृति ऐसी है जिसे मैं आज तक नही भूल पाया हूँ- माँ की गोद का सानिध्य और मेरी उंगलियों में उलझा उनका आँचल। मेरी विडंबना यह रही कि आज तक मैं यह तक कल्पना नही कर पाया हूँ कि यदि मेरी माता जीवित रहतीं तो मैं उन्हें 'माँ' कहकर संबोधित कर रहा होता या 'मम्मी' या कुछ और? साथ ही कभी-कभी अपनी मानसिक निर्मित्ति में मैं उन विभिन्न परिस्थितियों की कल्पनाएँ करता हूँ जहां मेरी माँ मुझसे बातें कर रही होती हैं और मैं तय नही कर पाता हूँ कि माँ मुझसे कैसी बातें करतीं, और फिर एक के बाद एक परिदृश्य बदलते रहते और अचानक वास्तविक आनुभविक जगत में कोई हलचल इस मानसिक निर्मित्ति को भंग कर देती और ...
  "न दिन होता है अब न रात होती है सभी कुछ रुक गया है वो क्या मौसम का झौंका था जो इस दिवार पर लटकी हुई तस्वीर तिरछी कर गया है" आज बात एक ऐसी फिल्म की जो न केवल मध्यवर्गीय जीवन की पीड़ा को रेखांकित कर उसके अंतर्द्वंद्व को उघार देती है, बल्कि उसके भीतर के उस महान हृदय को भी स्पर्श करती है जो अपनी लघुता में भी त्याग को, अभाव में भी समर्पण को और असफलता में भी प्रेम को अपनी सबसे बड़ी निधि समझता हैं। "रेनकोट" एक असफल प्रेम के साथ - साथ एक निष्फल जीवन की भी घुटन भरी मार्मिक गाथा है। मनोज, जो जीवन के प्रत्येक मोर्चे पर हारने के बाद अपने आत्मसम्मान की लाश को कन्धे पर लाद कर अपने पुराने मित्रों के आगे हाथ फैला कर मदद माँगने को भागलपुर से कलकत्ता के लिए निकल पड़ा है ताकि अपनी बहन की शादी के लिए पैसे जुटा सके। कलकत्ता में वह अपने हितैषी और मित्र आलोक के घर पर रुक कर अत्यंत संकोच के साथ आगे की योजना बनाता है और बाथरूम में शेव करते हुए अपने हालात पर टूटकर रो पड़ता है। इन कातर सिसकियों की आहट सुनाई देती है आलोक की पत्नी शीला को। शीला, जो सबकुछ होने के बावजूद उस एक अभाव के सूनेपन में...

अल्मा कबूतरी (मैत्रेयी पुष्पा)

अल्मा कबूतरी' मैत्रयी पुष्पा द्वारा रचित जनजातीय समाज की समस्याओं पर आधारित एक सशक्त उपन्यास है। उपन्यास बुंदेलखंड के आस-पास की कबूतरा जनजाति को आधार बना कर लिखी गई है। मैत्रयी पुष्पा ने उपन्यास में जनजातियों की बद्तर जिंदगी और सभ्य समाज द्वारा उनके प्रति संवेदनहीन दृष्टिकोण का अत्यंत यथार्थ चित्रण किया है। अपनी यथास्थिति से बाहर निकलने की छटपटाहट में जिंदगी बशर करने वाले ये जनजातीय समुदाय निकृष्ट जीवन जीने के लिए अभिशप्त है। सभ्य समाज, जिनके द्वारा इन्हें हेय दृष्टि से देखा जाता है, इनकी स्त्रियों को अपनी वासना का शिकार बनाने के लिए हमेशा उत्सुक रहता है। समाज से कट कर जंगलों और बीहड़ों में जिंदगी गुजारने वाले ये समुदाय तथाकथित सभ्य समाज द्वारा स्वघोषित चोर और अपराधी हैं। उपन्यास की केंद्रीय पात्र 'अल्मा' है जो अपने पिता के द्वारा ऋण न चुकाए जाने के एवज में सूरजभान के यहां गिरवी रख दी जाती है। यहां अल्मा का न सिर्फ अनेक प्रकार से शारिरिक और मानसिक शोषण होता है, बल्कि उसे देह व्यापार में भी शामिल कर दिया जाता । अनेक प्रकार की यातनाओं से गुजरती हुई अल्मा जब मंत्री...